छत्तीसगढ़

बस स्टैंड से विस्फोटक जब्त, 4 नक्सली भी गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 Aug 2023 6:03 PM IST
बस स्टैंड से विस्फोटक जब्त, 4 नक्सली भी गिरफ्तार
x
छग

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब चार नक्सली उनके हत्थे चढ़े। जांच में उनके पास से लिक्विड एक्सप्लोसिव यानी तरल विस्फोटक भी बरामद हुआ। सभी की गिरफ्तारी दंतेवाड़ा के बस स्टैंड से की गई है। इनमे से एक नक्सली नाबालिक बताया जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सभी चार माओवादी विस्फोटक लेकर हैदराबाद से रवाना हुए थे। वे इसकी सप्लाई करने मिरतुर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने दंतेवाड़ा बस स्टैंड में घेराबंदी करते हुए नक्सलियों को धर दबोचा। बहरहाल उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वे सुरक्षाबलों के खिलाफ किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया।


Next Story