छत्तीसगढ़

बारूद फैक्ट्री में धमाका, आस-पास के गांव में हड़कंप

Nil dhankar
25 May 2024 9:32 AM IST
बारूद फैक्ट्री में धमाका, आस-पास के गांव में हड़कंप
x

बेमेतरा। बेरला ब्लॉक स्थित ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें 8 से 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं. वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर.

Next Story