छत्तीसगढ़
आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी का आयोजन, मीसाबंदियों को किया सम्मानित
Shantanu Roy
25 Jun 2025 7:54 PM IST

x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। 25 जून 1975 को भारत में लगे आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम विधायक भावना बोहरा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदी सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरीश लुनिया, कुमारी देवी सोनी और विजय यादव को उनकी लोकतांत्रिक निष्ठा और संघर्ष के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आज जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) June 25, 2025
इस अवसर पर आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मशील सेनानियों व मीसाबंदियों श्री हरीश लुनिया जी,श्रीमती कुमारी देवी सोनी जी और… pic.twitter.com/xgW48oHysS
विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि "आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उस समय इंदिरा गांधी की सरकार ने संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात किया था।" उन्होंने कहा कि यह दिन हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने की प्रेरणा देता है। प्रदर्शनी में उस समय की अखबारों की कटिंग्स, तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिससे लोगों को आपातकाल की भयावहता और उससे मिली सीख को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
Tagsआपातकाल प्रदर्शनीमीसाबंदी सम्मानभावना बोहराकबीरधाम प्रशासनलोकतंत्र दिवस25 जून 1975Emergency ExhibitionMISA Bandis HonouredBhawna BohraKabirdham CollectorateDemocracy Black DayPress Freedom IndiaConstitutional Rights Suppressionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





