
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य शासन के निर्देश और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान हुई घटनाओं, विस्थापन और आम नागरिकों द्वारा झेली गई पीड़ा को चित्रों एवं विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहीद देशभक्तों को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस कठिन दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन और पीड़ा का सामना करना पड़ा।
आज भी इस पीड़ा से गुजरे लोगों के पीढ़ी के जेहन में इसका कटु अनुभव है। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने तथा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी घटना दोबारा नहीं हो इसका हमे ध्यान रखना होगा। गणमान्य नागरिक हरिनाथ खूंटे ने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ। हमें अपना धर्म जात पात को भुलाकर देश हित में काम करेंगे तो देश विकसित राष्ट्र होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता ठाकुर, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जनप्रतिनिधि ज्योति लाल पटेल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, समीर सिंह ठाकुर, जय बानी, भरत जाटवर, अविनाशपुरी गोस्वामी, वीरेंद्र निराला, जीतू गुप्ता, गणमान्य नागरिक राजीव ठाकुर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





