छत्तीसगढ़
नदी-नालों एवं पुराने पुल-पुलियों को पार करते समय एहतियात बरतें: कलेक्टर
Shantanu Roy
6 July 2026 6:26 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मानसून के दौरान वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे नदी-नालों, पुराने पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम 07723-223305 पर दें। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि नागरिक अपने क्षेत्र में संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों एवं पूर्व वर्षों के उच्चतम जलस्तर की जानकारी रखें। आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राहत केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें। उन्होंने प्रत्येक परिवार से आपातकालीन किट तैयार रखने की अपील की, जिसमें सूखा खाद्य सामग्री, पेयजल, आवश्यक दवाइयां, टॉर्च, आवश्यक दस्तावेज, आपातकालीन संपर्क नंबर, मोमबत्ती, माचिस एवं रस्सी जैसी जरूरी सामग्री शामिल हो।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की आशंका होने पर पालतू पशुओं को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें। बाढ़ की चेतावनी मिलने पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। साथ ही अपने परिजनों एवं परिचितों को अपने सुरक्षित स्थान की जानकारी अवश्य दें। पुलिस, राजस्व, दमकल एवं अन्य बचाव दलों के निर्देशों का पालन करें तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। कलेक्टर ने नागरिकों को मौसम विभाग की चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर लगातार नजर रखने कहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





