छत्तीसगढ़
37 वर्षों की समर्पित सेवा के साथ कार्यपालन अभियंता अरुण मिश्रा हुए सेवानिवृत्त
Shantanu Roy
1 April 2026 12:35 AM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जल संसाधन विभाग सूरजपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा, 37 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण कर 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए। विभागीय कार्यालय में उनके सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिश्रा के साथ बिताए कार्यकाल के संस्मरणों को याद करते हुए उनके प्रति हार्दिक स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया तथा उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्रा ने भी भावविभोर होते हुए विभाग के समस्त स्टाफ को उनके अमूल्य सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके शब्दों में विभाग के प्रति गहरी कृतज्ञता और 37 वर्षों की स्मृतियों का भावपूर्ण संगम दिखा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टोरेट सूरजपुर में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें ससम्मान विदाई प्रदान की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





