छत्तीसगढ़

घुमाने का बहाना: फिर किया छात्र के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 March 2022 7:24 AM GMT
घुमाने का बहाना: फिर किया छात्र के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
x

जांजगीर। जांजगीर जिले में स्कूली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान युवक उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसे खेत में ले गया। फिर वहां उससे रेप किया था। मामले में शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

11वीं की छात्रा ने इस मामले में अपने परिजनों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह 16 मार्च को स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी नरियरा निवासी अभय निराला(22) रास्ते में आया था। उसने कहा था कि चलो घूमने चलते हैं। उसी की बात में पड़कर नाबालिग, युवक के साथ घूमने चले गई थी।

परिजनों ने बताया कि 4 महीने पहले ही अभय ने लड़की से बात करना शुरू किया था। युवक ने नाबालिग को एक फोन दिया था। जिसकी जानकारी उन्हें लग गई थी। इस पर उन्होंने नाबालिग से फोन लेकर युवक के मां-बाप को वापस लौटा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story