छत्तीसगढ़
हर्ष प्राइड में आबकारी का छापा, अवैध शराब का जखीरा जब्त
Shantanu Roy
16 Jun 2025 7:13 PM IST

x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Raipur. रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई। 15 जून को मुखबिर की सूचना पर हर्ष प्राइड दलदलसिवनी में एक मकान में जिला रायपुर के आबकारी दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी संजय दासवानी के आधिपत्य के किराए के घर से मध्यप्रदेश प्रान्त की 9 नग रेड लेबल व्हिस्की बोतल 9 नग हंड्रेड पाइपर व्हिस्की ,10 नग ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 नग रॉयल स्टेग व्हिस्की , 4 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की 24 नग ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की, 90 नग किंगफिशर बियर केन , कुल 169 नग बोतल केन अवैध मदिरा मात्रा 104.25 बल्क लीटर मूल्य ₹ 159028/- जब्त की गई।
आरोपी संजय दासवानी द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया। अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है द्य उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक प्रकाश देशमुख, विक्रम सिंह,आबकारी आरक्षक राकेश दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





