छत्तीसगढ़

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब कोचियों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Nil dhankar
16 Sept 2022 3:45 PM IST
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब कोचियों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
x

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें अवैध शराब समेत अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तीखे तेवर दिखाते हुए मिलावटी और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही मंत्री ने प्रदेश में शराब कोचियों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। बता दें प्रदेश में लगातार अवैध शराब की खबरें आ रही है। जिसे लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अब इस मामले में मंत्री ने तीखे तेवर दिखाए हैं।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story