छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, महिला आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Aug 2026 9:46 AM IST
आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, महिला आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
अम्बिकापुर: अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अंतर्गत अम्बिकापुर के खैरबार निवासी अमृता केरकेट्टा के कब्जे से 135.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 34 ड्रम में शराब बनाने योग्य 4700.00 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 05 चढ़ी भट्ठी जिसका बाजार मूल्य 2,48,500 रूपये है, इसे जप्त कर छ.ग आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(1) (ख), 34(1) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् गैर जमानती अपराध होने पर आरोपिया के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ कुमार साहू, अनिल कुमार गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद रंजन, गंभीर साय, चन्द्रिका पटेल आरक्षक सौरभ जायसवाल, नगर सैनिक राकेश चौबे, अजीत तिर्की एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story