छत्तीसगढ़
बेरला क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 Jun 2026 10:42 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। जिले के बेरला क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब जब्त की गई है। साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी दबिश देकर जांच की गई है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और गश्त के जरिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा कलेक्टर को भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान ग्राम टकसिवा में सुमित्रा सोनवानी के रिहायशी परिसर पर दबिश दी गई, जहां से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई देशी मसाला शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम कोदवा निवासी कुशाल बारले के कब्जे से भी अवैध देशी मदिरा जब्त की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके अलावा ग्राम रांका सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की जांच की गई और अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल की गई। आबकारी विभाग ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक वृत्त बेरला क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित कुल 24 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है, साथ ही एक वाहन भी जब्त किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार सूचना संकलन, गश्त और छापामार कार्रवाई के जरिए अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभियान को और अधिक तेज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है और आगे भी नियमित जांच और निगरानी जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





