छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त किया गया

jantaserishta.com
7 May 2026 6:44 PM IST
आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त किया गया
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: जिला आबकारी क़ी टीम द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही करते हुए 7100 रुपए के अवैध शराब जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वृत्त बलौदाबाजार में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी शिवकुमार कुर्रे पिता कन्हैया लाल कुर्रे उम्र 47 वर्ष ग्राम रसेड़ा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के कब्जे से 40 पाव कुल 7.200 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया। इसी प्रकार गुरुवार को वृत्त सिमगा में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी धर्मेंद्र वर्मा ग्राम मोहभठ्ठा थाना हथबंद के कब्जे से 31 पाव कुल 5.58 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,100 रुपए होना पाया गया।
आरोपी शिवकुमार कुर्रे पिता कन्हैया लाल कुर्रे एवं धमेन्द्र वर्मा के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी, नगर सैनिक दुर्गा ध्रुव, राजकुमार पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story