छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 May 2022 10:16 AM IST
आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

कवर्धा। जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही आरोपी के कब्जे से 8 लीटर शराब ज़प्त किया है. मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के अमेरा गांव का है.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।



Next Story