
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की।
कार्रवाई में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





