छत्तीसगढ़

बिना परमिशन मिट्टी की खुदाई, पोकलेन और हाईवा जब्त

Nil dhankar
22 May 2025 4:38 PM IST
बिना परमिशन मिट्टी की खुदाई, पोकलेन और हाईवा जब्त
x
छग

रायगढ़। खनिज विभाग ने फिर से एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां किसानों के खेत से बिना परमिशन मिट्टी निकाले जाने पर खनिज विभाग ने एक पोकलेन व हाईवा जब्त किया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक हाटी से धरमजयगढ़ तक रेलवे लाईन का काम चल रहा है। ऐसे में खड़गांव के पास मेसर्स अग्रवाल ग्लोबल कंपनी के द्वारा बिना परमिशन किसानों के खेत से मिट्टी की खोदाई की जा रही थी।

तभी इसकी शिकायत खनिज विभाग को मिली। ऐसे में खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दस्तावेज मांगा गया। जहां उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से खनिज विभाग ने एक पोकलेन व मिट्टी लोड हाईवा को जब्त कर कपंनी परिसर में रखा है। मामले में खनिज अमला द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अमला के द्वारा इन दिनों लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां मंगलवार को छातामुड़ा चैक पर गुडे़ली की ओर से आ रही 4 बड़ी गाडियों को पकड़ा गया था। इसमें 3 वाहन में गिट्टी व एक में मुरूम लोड था। इसके अलावा रैरूमा चौकी क्षेत्र में भी रेत तस्करी करते हुए 7 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था। जो अवैध रूप से रेत का खनन कर उसका परिवहन कर रहे थे।

Next Story