छत्तीसगढ़
नर्सरी से कक्षा 12 तक की परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Nil dhankar
5 Feb 2022 11:57 AM IST

x
छग न्यूज़
दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण संबंधी भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा समय समय पर जारी निर्देश / आदेशों पालन करते हुए आगामी समय मे दुर्ग जिला अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी स्कूलों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की परीक्षाओं को ऑफलाईन माध्यम से आयोजित करने की अनुमति दी जाती है.
Next Story





