एक छात्र के लिए हुई परीक्षा, वो भी हो गया फेल, जानें पूरा मामला

रायपुर: पं.रविशंकर शुक्ल विवि छात्रों के पास न होने से परेशान हो गया है। मात्र एक छात्र के लिए रविवि ने एमएससी भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की थी। वह भी फेल हो गया। वहीं एमए भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 207 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 204 अर्थात 98.55 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। गौरतलब है कि एमएससी भूगोल और एमए भूगोल के पाठ्यक्रम में विशेष अंतर नहीं होता। एमएससी भूगोल में विज्ञान संकाय से एमएससी करने वाले छात्रों को दाखिला दिया जाता है, जबकि एमए भूगोल में कला संकाय के अंतर्गत भूगोल लेकर बीए करने वाले छात्रों को प्रवेश की पात्रता होती है।कई विषय ऐसे हैं, जिसमें गिनती के ही छात्र अध्ययनरत हैं। छात्रहित में रविवि द्वारा इन्हें बंद नहीं किया जा रहा है। मात्र एक छात्र के लिए रविवि द्वारा परीक्षा संबंधित पूरी तैयारी की जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





