छत्तीसगढ़

भूतपूर्व सैनिक की कार नहर में गिरी, पुलिस मौके पर

Nil dhankar
3 April 2023 5:00 PM IST
भूतपूर्व सैनिक की कार नहर में गिरी, पुलिस मौके पर
x
छग

जांजगीर-चाम्पा. जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे के बाद गाड़ी लॉक हो गई, जिससे काफी जद्दोजहद के बाद कार चला बाहर निकला. वहीं नहर में कार को बहता देख एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना छलांग लगाई और कार चालक की जान बचाई. घटना के बाद लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. कोतवाली पुलिस कार को निकालने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक श्याम लाल राठौर अपने घर से कार में सवार होकर नहर की सड़क में आ रहे थे, तभी दूसरी ओर से आ रही कार को देखकर उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी. वहीं इस हादसे को बाइक से आ रहे अनीश शर्मा ने देखा और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी. कार अंदर से लॉक हो गई थी. जिसके बाद अनीश ने कार का दरवाजा खोलकर कार में सवार श्याम लाल को बाहर निकाला.

Next Story