छत्तीसगढ़
पूर्व सैनिक ने बैंक कर्मी पर किया हमला, उधारी के पैसे मांगने पर चला दी गोली
Nilmani Pal
1 Nov 2022 8:54 AM IST

x
छग
रायगढ़। पुसौर ब्लॉक के पुटकापुरी में पूर्व सैनिक ने स्माल फाइनेंस बैंक कर्मी पर गोली चला दी। शिकायत पर आरोपी पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीण इलाकों में छोटे लोन देने वाली कंपनी के एजेंट रोहित पटेल ने एक्स पूर्व सैनिक डमरूधर मिश्रा से 10 हजार उधार लिए थे। रोहित के मुताबिक उसने ब्याज समेत पूरी राशि लौटा दी। वहीं डमरू के हिसाब से एक हजार बाकी थे। कुछ दिन से वह रोहित से तगादा कर रहा था।
वह गांव के पान ठेले पर खड़ा था। डमरू आया और उसने एक हजार रुपए मांगे। रोहित ने कहा कि वह पूरे पैसे दे चुका है और कुछ भी शेष नहीं है। वह रुपए नहीं देगा। इतना सुनने के बाद डमरू भड़क गया। उसने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी। रोहित ने किसी तरह खुद को बचाया।
Next Story





