छत्तीसगढ़

पूर्व मिनिस्टर की बहू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, हासिल की बड़ी जीत

Nilmani Pal
10 Jan 2023 7:40 AM GMT
पूर्व मिनिस्टर की बहू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, हासिल की बड़ी जीत
x
छग

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के लिए हुए उप चुनाव हुए हैं। इस उप चुनाव में विरासत की सियासत में नए चेहरे ने जीत से राजनीतिक आगाज किया है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े की बहू को जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में 11 हजार 470 वोटोँ से बड़ी जीत हासिल की है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री की बहू ने यहां से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस चुनाव में पूर्व मंत्री की बहू को बड़ी जीत मिलने के बाद उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से बैकुंठपुर विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। इस चुनाव में सबसे बड़ी उपलब्धि है कि भैयालाल राजवाड़े का जहां घर है, वहां उनकी बहू के खिलाफ लड़े कांग्रेस और गोंडवाना समर्थित प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला। भैयालाल राजवाड़े की बहू वंदना राजवाड़े को 342 अन्य को 0 वोट हासिल हुई।

जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना राजवाड़े ने चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने 11 हजार 470 वोटोँ से जीत हासिल की है। भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय टोप्पो को मिले 4086 वोट मिले, जो तीसरे नम्बर पर रहे। वहीं गोंडवाना समर्थित प्रत्याशी सुखनंदन मिंज दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 4546 वोट मिले।

Next Story