छत्तीसगढ़

मतदान के बीच EVM खराब, मशीन बदली गई

Nilmani Pal
26 April 2024 4:12 AM GMT
मतदान के बीच EVM खराब, मशीन बदली गई
x
लोकसभा चुनाव 2024

महासमुंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में शुरुआत में बूथ क्रमांक 109, 110 और 61 में EVM में खराबी आई। इसके चलते करीब आधे घंटे तक वोटिंग नहीं हो पाई। बाद में 109, 110 सहित कुल 6 पोलिंग बूथों की EVM बदली गई। बूथ क्रमांक 61 में अभी मतदान रुका है। आरओ महासमुंद उमेश साहू ने बताया कि मशीन बदलने की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

Next Story