छत्तीसगढ़

मामूली विवाद समझकर चले गए सभी, कुछ देर बाद हो गया मर्डर

Nil dhankar
14 Oct 2024 8:24 AM IST
मामूली विवाद समझकर चले गए सभी, कुछ देर बाद हो गया मर्डर
x
पढ़े पूरी खबर

कोंडागांव kondagaon news। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडिही निवासी भुखन और निरंजन के बीच शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात विवाद हो गया। kondagaon

chhattisgarh news दोनों शराब के नशे में आपस में लड़ रहे थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद पड़ोसी राजाराम व कोटवार उनके घर पहुंचे तो देखा कि भुखन का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ है। वहीं पास में ईंट के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जबकि निरंजन फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान निरंजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Story