छत्तीसगढ़

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Nil dhankar
11 Aug 2024 5:29 PM IST
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है हर घर तिरंगा कार्यक्रम
x

रायगढ़। केंद्र सरकार नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिये 9 से 15 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सम्मान, तिरंगा सम्मान का निबंध, चित्रकला एवं वाद विवाद, तिरंगा कॉनसट्र्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस में जागृति लाने का निर्देश दिये गये है।

निर्देश के परिपालन में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के स्कूलों में शनिवार 10 अगस्त को बच्चों को तिरंगा शपथ दिलाया गया। साथ ही तिरंगा का सम्मान घर-घर और आमजन पहुचे इसके लिये स्कूलों में साईकल रैली और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षकों, बच्चों, पालकों, आमजन, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों से अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सभी से आग्रह किया जा रहा है कि अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये सेल्फी वेबसाइट हर घर तिरंगा डॉट कॉम में अपलोड करें।

निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

राज्य के निर्देश के अनुरूप रायगढ़ जिले के सभी शासकीय शालाओं में आगामी 13 अगस्त को तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Next Story