छत्तीसगढ़

आज भी स्कूल बंद कर छुट्टी मना रहे टीचर, शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में

Nil dhankar
5 March 2026 3:38 PM IST
आज भी स्कूल बंद कर छुट्टी मना रहे टीचर, शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में
x
छग

राजिम। गरियाबंद जिले में होली त्योहार के बीच शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को अधिकांश शासकीय स्कूल बंद पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि स्कूलों के समय में प्रवेश द्वार पर ताला लटका मिला और शिक्षक भी नदारद रहे।

जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होना था, लेकिन कई स्कूलों में तय समय पर ताला लगा मिला। बिना किसी आधिकारिक आदेश के स्कूल बंद किए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि होली त्योहार की आड़ में कुछ शिक्षकों द्वारा मनमानी करते हुए स्कूल नहीं खोले गए। इससे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है। बड़े अधिकारी का कहना है कि शिक्षा विभाग शाम तक बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Next Story
null