छत्तीसगढ़
बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का जज्बा, बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Shantanu Roy
9 Aug 2026 2:44 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर बच्चों ने बारिश के बीच भी पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने यात्रा में सहभागिता की। शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में महासमुन्द सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बारिश के बावजूद बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





