छत्तीसगढ़

डॉक्टर भी नहीं कर पाए ठीक, लाल पत्थर से महिला को दांत दर्द से मिल रही राहत

Nilmani Pal
24 Jan 2025 1:35 AM GMT
डॉक्टर भी नहीं कर पाए ठीक, लाल पत्थर से महिला को दांत दर्द से मिल रही राहत
x
छग

जांजगीर। अभी तक आपने अलग-अलग शौक के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम एक हैरान करने वाले शौक के बारे में आपको बता रहे हैं। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला को लाल पत्थर और फ्लाईएश ईंट को दांत से चबाने का शौक है। उसका यह शौक एक-दो बरस से नहीं, बल्कि 25-30 साल से जारी है। बुजुर्ग महिला को यह अनोखा और हैरान करने वाला शौक क्यों है ? आज हम आपको बताने जा रहे है। अजीब सा शौक रखने वाली इस महिला का नाम गिरजा बाई बरेठ हैं।

जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे खोखरा गांव की इस बुजुर्ग महिला को लाल पत्थर और फ्लाईएश ईंट को दांत से चबाने का अनोखा शौक है। आपको यह बात सुनकर हैरानी भी हुई होगी, लेकिन यह सच है। खोखरा गांव की बुजुर्ग महिला गिरजा बाई बरेठ को लाल पत्थर और फ्लाईएश ईंट को चबाते एक-दो साल नहीं, बल्कि 25-30 साल हो गए हैं। बुजुर्ग महिला गिरजा बाई बरेठ ने बताया कि बरसों पहले उसके दांत में तकलीफ हुई तो वह डॉक्टर के पास गई।

वहां उसे दवा दी गई, लेकिन दर्द खत्म नहीं हुआ। इस दौरान महिला ने अपने घर में लाल पत्थर को दांत से चबाया तो उसे आराम मिला। फिर क्या था, महिला की यह आदत बन गई और इसने शौक का रूप ले लिया।


Next Story