छत्तीसगढ़

7 साल के बच्चे की मौत के बाद भी नहीं चेते, रायपुर में चायनीज मांझा का कहर जारी

jantaserishta.com
14 Feb 2025 9:55 AM IST
7 साल के बच्चे की मौत के बाद भी नहीं चेते, रायपुर में चायनीज मांझा का कहर जारी
x
बुजुर्ग का मुंह बुरी तरह कटा.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चायनीज मांझा का कहर जारी है. चायनीज मांझे के कारण एक स्कूटी सवार बुजुर्ग का मुंह बुरी तरह से कट गया. घायल का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी है. इससे पहले 19 जनवरी को चायनीज मांझे की चपेट में आने से 7 साल के मासूम की मौत हुई थी.
जानकारी के मुताबिक, चाइनीज मांझे में फंसकर गुरुवार को अमलीडीह निवासी 61 वर्षीय होमराज ब्राह्मणकर का मुंह और अंगूठा बुरी तरह कट गया. वह स्कूटी चलाकर अमलीडीह से एक्सप्रेस-वे से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर पंडरी क्षेत्र में चीनी मांझे में फंसकर चोटिल हो गए. उन्हें पंडरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर आंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल अम्बेडकर अस्पताल में इलाज जारी है.
बता दें कि 19 जनवरी को पचपेड़ी नाके के पास सात वर्षीय पुष्कर साहू का गला चीनी मांझे से कट गया और उसकी जान चली गई थी. एक और घटना में महिला वकील पूर्णशा कौशिक के गले में पंडरी माल के पास एक्सप्रेस-वे पर चीनी मांझा फंसा था. उनका गला और हाथ कट गया था. शहर में धड़ल्ले से बिक रहे चीनी मांझे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रतिबंधित होने के बाद भी दुकानों में ये आसानी से मिल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story