छत्तीसगढ़
रायपुर एयरपोर्ट में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन
jantaserishta.com
14 April 2026 9:13 AM IST

x
रायपुर: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में आज सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है।इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन के. के. लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Tagsरायपुरस्वामी विवेकानंद एयरपोर्टमाना एयरपोर्टअडाणी समूह ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चरRaipurSwami Vivekananda AirportMana AirportAdani Group EV Charging Infrastructure
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





