छत्तीसगढ़
जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना रिपोर्टिंग के लिए विशेष काउंटर की स्थापना
Shantanu Roy
7 May 2025 8:37 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। आम नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से जिला अस्पताल दुर्ग में एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस परियोजना (आईआरएडी) के अंतर्गत एक विशेष रिपोर्टिंग काउंटर की स्थापना की गई है। यह पहल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) दुर्ग के सुझाव पर की गई है। इस विशेष काउंटर की मदद से सड़क दुर्घटनाओं की सूचना त्वरित और सही तरीके से दर्ज की जा सकेगी, ताकि उसे आईआरएडी पोर्टल में समय रहते प्रविष्ट किया जा सके। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी प्रबंधन और रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस परियोजना(आईआरएडी), भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है।
जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पुलिस कर्मी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना फोटो और वीडियो सहित दर्ज कर सकते हैं। हर घटना के लिए एक विशिष्ट आईडी जारी की जाती है। लोक निर्माण विभाग या स्थानीय निकाय के इंजीनियर को उसी क्षण अलर्ट मिलता है, जिससे वे मौके पर जाकर जांच कर सकते हैं। सड़क की बनावट और अन्य तकनीकी विवरण दर्ज किए जाते हैं, जो आगे डेटा विश्लेषण और सुधार कार्यों में सहायक होते हैं। एम्बुलेंस और पुलिस समय पर पहुंचती है, जिससे गंभीर घायलों की जान बच सकती है। आम नागरिक मोबाइल ऐप के ज़रिए सीधे दुर्घटना की सूचना दे सकते हैं। हादसे से संबंधित सटीक जानकारी बीमा दावों व कानूनी कार्यों में मददगार होती है। दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर नागरिकों को सचेत किया जाता है, जिससे आगे दुर्घटनाएं टल सकती हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





