
छत्तीसगढ़
मगरलोड में लिंक कोर्ट व करेली बड़ी में उप तहसील की स्थापना
Shantanu Roy
24 Jan 2023 3:44 PM GMT

x
छग
धमतरी। सिहावा विधानसभा के तहत मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम खिसोरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम गत 11 जनवरी को आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मगरलोड तहसील में लिंक कोर्ट और ग्राम करेली बड़ी में उपतहसील कार्यालय की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी कर मगरलोड तहसील में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का लिंक कोर्ट स्थापित करते हुए सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और गुरुवार) को लगाए जाने का आदेश जारी किया है। इसी तरह मुख्यमंत्री की घोषणानुसार मगरलोड तहसील के ग्राम करेली बड़ी में उपतहसील कार्यालय संचालित करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरयुवक की मौतजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSYOUTH'S DEATHLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story