छत्तीसगढ़

एचएनएलयू के 20वीं वर्षगांठ पर हुई निबंध प्रतियोगिता

Nilmani Pal
1 Feb 2023 11:37 AM IST
एचएनएलयू के 20वीं वर्षगांठ पर हुई निबंध प्रतियोगिता
x

रायपुर। हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर अपने 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एचएनएलयू प्रो बोनो क्लब विभिन्न कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की योजना बनाई है। पहले कार्यक्रम के रूप में, यह 'देश में प्रोबोनो पहल और न्याय तक पहुंच' विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10.02.2023 और निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 28.02.2023 निर्धारित है, यह प्रतियोगिता छात्रों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के लिए खुली है। निबंध प्रतियोगिता के विजेता को 10000/-रुपये, उपविजेता रु. 7000/- और द्वितीय उपविजेता रु. 5000/- के नकद पुरस्कारतथा प्रमाण पत्र के साथसम्मानित किया जाएगा। विस्तृत नियम और विनियम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://hnlu.ac.in/news-events पर उपलब्ध हैं।


Next Story