छत्तीसगढ़

कोयला घोटाले का आरोपी चकमा देकर हुआ गायब

jantaserishta.com
10 July 2024 9:01 AM IST
कोयला घोटाले का आरोपी चकमा देकर हुआ गायब
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: कोयला घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की जमानत निचली अदालत से फर्निश होने के बाद दीपेश जेल से ईओडब्ल्यू की टीम को चकमा देकर गायब हो गया। सोमवार को दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है लेकिन सोमवार को ही ईओडब्लू ने दीपेश को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में पेश किया था जिसकी हुई सुनवाई को कल बुधवार तक टाल दिया था लेकिन इसी बीच दीपेश के वकीलो ने उसको मिली अंतरिम जमानत को स्थानीय कोर्ट से फर्निश करवाकर रिहाई आदेश जेल भिजवा दिया जिसके बाद दिपेश को हिरासत में लेने EOW की टीम जेल के बाहर इंतेजार कर रही थी लेकिन इसी बीच दीपेश टांक मौका देखकर जेल के कैंपस में बनी कॉलोनी की तरफ से रफूचक्कर हो गया।
वही इसी कोल मामले में ही आरोपिया निलंबित महिला आईएएस रानू साहू की जमानत पर सुनवाई हुई जिसमें बचाव पक्ष की तरफ से बिलासपुर हाईकोर्ट से आये वकील अभिषेक सिन्हा और फैसल रिजवी ने और ईडी की तरफ से स्पेशल प्रॉसिक्यूटर डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी करते हुए अपने-अपने पक्ष रखे। दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायधीश ने कल बुधवार तक फैसला सुरक्षित रख दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story