छत्तीसगढ़
अनवर ढेबर को EOW ने रायपुर कोर्ट में किया पेश, 17 अप्रैल तक मांगी रिमांड
Nil dhankar
5 April 2024 5:13 PM IST

x
रायपुर। हिरासत में लेने के बाद अनवर ढेबर को EOW ने रायपुर कोर्ट में पेश किया और 17 अप्रैल तक रिमांड मांगी हैं। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू और एसीबी ने एडीजे निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में अपना पक्ष रखा हैं।
बता दें कि इससे पहले EOW ने शराब घोटाला केस में आरोपी कारोबारी अरविंद सिंह को जेल से छूटने के बाद गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।
लिकर स्कैम केस में ED ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनवर ढेबर के अलावा AP त्रिपाठी, अरविंद सिंह, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन शामिल हैं। सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कारोबारी ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत ली थी। लेकिन EOW ने उसे हिरासत में ले लिया।
Next Story





