छत्तीसगढ़

EOW अब तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में समन जारी करने की तैयारी में

Nil dhankar
14 April 2025 4:48 PM IST
EOW अब तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में समन जारी करने की तैयारी में
x

रायपुर। तेंदूपत्ता बोनस घोटाला प्रकरण पर छापेमारी के बाद सुकमा सेे ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम लौट आई है। चर्चा है कि वनोपज समिति के प्रबंधकों के यहां छापे में घोटाले से जुड़े कुछ सुबूत मिले हैं। इससे परे छापे के खिलाफ मंगलवार को सुकमा बंद का आव्हान किया गया है।

करीब 6 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले की पड़ताल चल रही है। ईओडब्ल्यू ने इस प्रकरण पर सुकमा, एर्राबोर, कोंटा के अलग-अलग 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईओडब्ल्यू -एसीबी की टीम ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के यहां भी छापे डाले थे। उनसे भी पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के यहां छापे में घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। कहा जा रहा है कि इससे स्थानीय लोगों और अफसरों की मिली भगत की पुष्टि हुई है। छापे के बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम लौट आई है। खबर है कि अब जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रकरण से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे परे पूर्व विधायक मनीष कुंजाम से जुड़े लोग खफा है और मंगलवार को सुकमा बंद का आव्हान किया गया है।

Next Story