छत्तीसगढ़
रायपुर में भारी मालवाहक वाहन शाम 5 से रात 9 बजे तक शहर में एंट्री बंद
Shantanu Roy
16 Oct 2025 10:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर काम करने वाले भारी मालवाहक वाहन संचालक और परिवहन संघों ने त्यौहारी सीजन में शहर की जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। संघों ने निर्णय लिया है कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इस समय शहर में पैदल और वाहन यातायात की अधिकता के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रायपुर शहर में त्यौहारी सीजन में अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं, जिससे सड़क मार्गों पर दबाव बढ़ जाता है। रायपुर-धमतरी-जगदलपुर मार्ग से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और पुराने धमतरी रोड से शहर में प्रवेश करते हैं। संध्या और रात के समय सड़क पर भीड़भाड़ अधिक होती है और भारी वाहनों के आने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
इस समस्या को देखते हुए रायपुर-जगदलपुर मार्ग के प्रदीप पाठक (अध्यक्ष, बस्तर परिवहन संघ, जगदलपुर), मनोज सिंह (अध्यक्ष, बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन), किशोर आर्य (अध्यक्ष, नारायणपुर ट्रक मालिक संघ), गुरदीप सिंह (अध्यक्ष, भानुप्रतापपुर परिवहन संघ), सुखदेव सिंह सिद्धू (अध्यक्ष, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ), अजय शुक्ला (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं पंखाजुर परिवहन संघ) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह से मुलाकात कर इस पहल की जानकारी दी। संघों ने कहा कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक आयरन, कोयला और सीमेंट ले जाने वाले भारी वाहन अभनपुर के आगे चंडी मोड़ और पुराना धमतरी रोड में सुरक्षित स्थानों पर रोके जाएंगे। रात 9 बजे के बाद वाहन शहर में प्रवेश करेंगे, जब यातायात कम हो जाएगा। इस कदम से शहर में जाम की समस्या कम होगी और नागरिकों को असुविधा नहीं होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इसी मार्ग पर आगामी एक माह में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय राज्योत्सव और वीवीआईपी प्रवास को देखते हुए यह निर्णय जनसुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने परिवहन संघों को पत्र जारी कर प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया। पुलिस ने अपील की है कि रायपुर से बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग और बलौदाबाजार की ओर मालवाहक वाहन संचालक और परिवहन संघ त्यौहारी सीजन में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर के अंदर वाहन संचालन न करें। इसके बजाय वाहनों को आउटर मार्ग और रिंग रोड 01-02 का उपयोग कर संचालित करें। इस पहल से यह स्पष्ट संदेश गया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन व परिवहन संघों के सहयोग से शहर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





