फादर, सिस्टर और पास्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध! जशपुर के 4 गांवों में सूचना बोर्ड लगते ही मची हलचल

जशपुर : धर्मांतरण को लेकर जशपुर जिले में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस बार चार गांवों की सीमाओं पर लगाए गए सूचना बोर्डों ने धार्मिक स्वतंत्रता और ग्रामसभा के अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सोगड़ा, केशरा, चड़िया और डूमरटोली में कथित ग्रामसभा के निर्णय के आधार पर लगाए गए इन बोर्डों में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार एवं धर्मांतरण के उद्देश्य से आने वाले फादर, सिस्टर और पास्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है। इन बोर्डों के सामने आने के बाद ईसाई आदिवासी महासभा छत्तीसगढ़ ने आपत्ति जताते हुए मामले को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया है। महासभा ने 25 नवंबर को कलेक्टर और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर संविधान और पेसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत कथित ग्रामसभा प्रस्तावों की वैधानिकता की जांच कराने तथा संबंधित बोर्डों को हटाने की मांग की है। चार गांवों के सूचना बोर्डों से शुरू हुआ यह विवाद अब धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक अधिकारों और ग्रामसभा के अधिकार क्षेत्र से जुड़े सवालों तक पहुंच गया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
चार गांवों में लगाए गए बोर्ड बने विवाद की वजह





