छत्तीसगढ़
दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए 25 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
Shantanu Roy
19 Sept 2025 7:58 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु योग्य व्यक्ति/संस्था की प्रविष्टियां 25 सितम्बर 2025 तक समाज कल्याण विभाग महासमुंद में जमा करनी होंगी।
प्रविष्टियों के साथ व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय, दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र-पत्रिकाओं की टिप्पणी, यदि अन्य पुरस्कार प्राप्त किए हों तो उसका विवरण, निरंतर सक्रियता एवं निर्विवाद होने की जिला कलेक्टर से अनुशंसा एवं पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज की 03 फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। प्रविष्टियां केवल छत्तीसगढ़ में निवासरत, कार्यरत व्यक्ति अथवा संस्था से मान्य प्रस्तुत कर सकेंगे तथा सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





