छत्तीसगढ़

स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक और छात्रों के साथ मारपीट, दर्जनभर से अधिक नकाबपोशो ने दिया वारदात को अंजाम

Nil dhankar
27 Nov 2021 12:54 PM IST
स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक और छात्रों के साथ मारपीट, दर्जनभर से अधिक नकाबपोशो ने दिया वारदात को अंजाम
x

DEMO PIC 

दुर्ग। भिलाई से पहुंचे कुछ अराजक तत्वों ने शासकीय अंग्रेजी स्कूल पे हमला कर दिया। 20-25 की संख्या में नकाबपोश लड़के क्लास रूम में घुसकर पढ़ाई कर रहे बच्चों मार-मारकर बाहर खदेड़ने लगे। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल का माहौल तनावपूर्ण है। स्कूल प्रबंधन ने स्मृति नगर चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। यह हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाबालिग बच्चों का झगड़ा है। परिजन ने जो आरोप लगाया है, वह गंभीर है। इसकी भी जांच की जाएगी। अगर इसमें सच्चाई मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story