छत्तीसगढ़

घर में घुसकर महिला रेलकर्मी और उनके पति के साथ मारपीट

Nilmani Pal
26 May 2022 4:05 AM GMT
घर में घुसकर महिला रेलकर्मी और उनके पति के साथ मारपीट
x

सांकेतिक  तस्वीर 

बिलासपुर। उसलापुर में रहने वाली महिला रेलकर्मी के घर घुसकर युवक ने उनकी बहन से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने रेलकर्मी और उनके पति की भी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद युवक ने उन्हें आत्महत्या की भी धमकी दी है। रेलकर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उसलापुर में रहने वाली राधा मानिकपुरी रेलवे कर्मचारी हैं। बुधवार की दोपहर तीन बजे वे अपनी ड्यूटी पर थीं। उनकी बहन साधना घर में अकेली थी।

इसी बीच साधना का परिचित संतोष भारद्वाज वहां आया। उसने बात नहीं करने की बात को लेकर साधना से विवाद करना शुरू कर दिया। युवती ने उसे घर से जाने के लिए कहा तो वह मारपीट करने लगा। उसने इसकी जानकारी अपनी बहन राधा को दी। इस पर राधा अपने पति ग्रंथदास के साथ घर पहुंची। उन्होंने युवक को समझाइश देकर घर से जाने के लिए कहा। इस पर युवक रेलकर्मी और उनके पति से भी मारपीट की। इसके बाद वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। रेलकर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story