छत्तीसगढ़
पूरे उत्साह-उमंग के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें: सीईओ
Shantanu Roy
26 Sept 2025 8:19 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। बस्तर संभाग में युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग तीनों स्तरों पर होगा। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे खेल शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (आयु बंधन नहीं) में होगी। सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया जाए। उन्होंने इस महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। श्री ठाकुर ने बताया कि बस्तर ओलम्पिक खेलों का आयोजन के साथ ही यह जनभागीदारी और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जिसे सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
सीईओ श्री ठाकुर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 100 प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को शिक्षा, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीयन कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेल मैदान में पीटीआई की टीम मौजूद रहे, सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और पंजीयन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो। जिला खेल अधिकारी वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया 22 सितम्बर से प्रारंभ हो चुकी है, जो 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। पंजीयन फॉर्म जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन https://rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025 में कर सकते हैं। बस्तर ओलंपिक का आयोजन सुकमा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता 04 से 07 नवम्बर, विकासखंड स्तर पर 09-10 नवम्बर छिंदगढ़ एवं कोंटा, 10-11 नवम्बर सुकमा तथा जिला स्तर पर 14 से 16 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





