छत्तीसगढ़
जनदर्शन में आए मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित: कलेक्टर व्यास
Shantanu Roy
24 Feb 2026 12:23 AM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिला प्रशासन जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। प्रत्येक सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके। जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी मांगों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में आज कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वयं आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर व्यास ने यह भी कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर बल दिया। आज के जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व से संबंधित प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





