छत्तीसगढ़
सीएम हेल्पलाइन मे प्राप्त आवेदनों का निराकरण शीघ्र करें: कलेक्टर क्षीरसागर
Shantanu Roy
22 Jun 2026 11:38 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को भी शीघ्र निराकृत करने के लिए निर्देशित किया है। निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी 01 जुलाई से डीएमएफ से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा ‘‘निर्माण एप’’ के माध्यम से की जाएगी तथा जल्द ही अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी इसी एप के माध्यम से किया जाएगा। इस व्यवस्था निर्माण कार्यों की सुचारू मॉनिटरिंग हो सकेगा, जिससे कार्यों में तेजी आएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की घोषणा के पालन में स्वीकृत निर्माण कार्यों सहित सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई तथा इन कार्यों में भी तेजी लाने कहा गया है। कलेक्टर द्वारा विभिन्न कार्यालयों के कंडम वाहन जिनका नीलामी हो चुकी है और उक्त वाहन अभी तक परिसर में है, ऐसे वाहनों को तत्काल हटाने के लिए आरटीओ को निर्देशित किया गया है। दूरस्थ अंचलों में दूरसंचार टॉवर, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, किसानों का एग्रीटेक में पंजीयन सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा किया गया एवं समय-सीमा में सभी कार्यों निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





