छत्तीसगढ़

जिले के शतप्रतिशत लोगों का आधार कार्ड बनाने शिविर लगाना सुनिश्चित करें: कलेक्टर

Shantanu Roy
16 Sept 2025 10:44 PM IST
जिले के शतप्रतिशत लोगों का आधार कार्ड बनाने शिविर लगाना सुनिश्चित करें: कलेक्टर
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम कोचवाही में संचालित बहु-क्रियाशील केंद्र की प्रगति पर चर्चा किया गया। कलेक्टर ने कहा कि बहु-क्रियाशील केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों, पीडीएस भवनों, सीएसआर परियोजनाओं, विशेष केंद्रीय सहायता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वन अधिकार पत्रों के डिजिटलीकरण, आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण, जाति, निवास, आय व जन्म प्रमाण पत्र वितरण, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम और स्कूलों में खेल मैदान, शौचालय, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड वितरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण और मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति पर संतोष जताया और इन्हें और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड ई-केवाईसी, खाद्यान्न भंडारण, उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकार से समृद्धि योजना, डेयरी, मत्स्य, वनोपज समितियों के गठन, तालाब पट्टा वितरण और मिल्क रूट संचालन की समीक्षा किया गया।
कलेक्टर ममगाईं ने शासकीय भूमि पर फर्जी तरीके से बने पट्टे की जांच कर उक्त पट्टे को निरस्त करने, ग्राम पंचायत खोड़गांव का आश्रित ग्राम पिहड़ाबेड़ा का राजस्व सर्वे 2021 में होने के पश्चात आज पर्यनत तक ग्रामवासियों को पट्टा प्रदान नहीं होने, प्राथमिक शाला रोहताड़ के शौचालय को झटका देने वाले तार में घेराव किया गया है जिसकी सूचना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि नियमित वेतनमान पदोन्नति, बस्तर सरगुजा में 9 लाख आदिवासियों की जमीन पर करोबारियों का कब्जा, बांसवाड़ा के 6 गांवों में ईसाई 41 प्रतिशत बढ़े, बस्तर में जलाने-दफनाने पर विवाद पर माननीय आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लेने के संदर्भ, नक्सल पीड़ित परिवार हेतु अनुकम्पा प्रदाय करने, रोजगार प्रदाय करने, पूर्व बिल भुगतान, आधार कार्ड नहीं बनने, प्राथमिक शाला बडेनहोड़ के प्रधान अध्यापक को हटाने, पूर्व बिल भुगतान, हॉस्टल ने प्रवेश हेतु, राशन कार्ड प्राप्त करने, आधार कार्ड नहीं बनने, जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित करने, जल जीवन मिशन द्वारा निर्मित पाईप लाईन सुधारने, ग्राम परपा में निर्माण कार्यों की स्वीकृति करने, विकलांगता प्रमाण पत्र बनावने, 2024 खरीफ फसल बीमा की राशि वितरण में भ्रष्टाचार, खसरा क्रमांक 333/3 रकबा 0.800 हे. भूमि को जबरदस्ती अपने नाग रजिस्ट्री कराने, खसरा क्रमांक 227/2 रकबा 0.2500 हे. को डरा धमकाकर बिना मर्जी के रजिस्ट्री करने, राशन कार्ड प्राप्त करने, ग्राम उसेबेड़ा ग्राम पंचायत पदमकोट को नियद नेल्लानार में जोड़ने एवं मिट्टी मुरूम निर्माण तथा स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से ली। भूमि पर अवैध कब्जे, अनुकंपा नियुक्ति, राशन-आधार कार्ड संबंधित समस्याएं, फसल बीमा में अनियमितता, और भूमि रजिस्ट्री विवादों जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डीएसपी परवेज कुरैशी, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सौरभ दीवान, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जनपद सीईओ सुनिल सोनपिपरे, लोकेश चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story