छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त हो रहे आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
27 April 2026 11:39 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी ली गई तथा कलेक्टर वसंत ने कहा कि जिनका प्रमाण पत्र बन गया है, उनका आधार कार्ड बनवाना शुरू करें। इस दौरान जाति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति की भी जानकारी ली। वनाधिकार पट्टा नामांतरण से सम्बंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिनका पट्टा नहीं है उनका निरस्त करते हुए प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करें।
उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा समय- सीमा पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास हेतु अधोसंरचना निर्माण के सम्बन्ध में सर्व जनपद सीईओ को खेल अधिकारी के समन्वय से मई माह तक 25 जगह वॉलीबॉल कोर्ट एवं पांच फुटबॉल ग्राउंड तैयार करने निर्देशित किया। उन्होंने सम्बंधित विभागों को ऐसे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएचसी, ट्राइबल हॉस्टल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां 100 मीटर मुख्य द्वार तक सड़क नहीं है, उन्होंने चिन्हांकन कर जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वसंत ने लखनपुर में संचालित छेरी बैंक का विस्तार कर सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार कर बर्खास्तगी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर वसंत ने 1 मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना 2027 कि तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनगणना कार्य शुरू होते ही तेजी से गुणवत्ता के साथ त्रुटिरहित जनगणना प्रक्रिया जारी रहे। उन्होंने जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों के पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रगणकों को प्रशिक्षण अच्छे से दिया जाए, उन्हें बारीकी से कार्य की जानकारी रहे। जिन प्रगणकों को औसत से अधिक घर मिले हैं, उनके साथ रिज़र्व प्रगणकों को लगाएं। गर्मी को देखते हुए ध्यान रखें कि सुबह और शाम को जनगणना कार्य किया जाए। एसडीएम सुनिश्चित करें कि प्रगणकों का बैंक रिकॉर्ड अपडेट रहे, ताकि बजट प्राप्त होते ही भुगतान कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक स्व गणना किया जा रहा है, अधिकारी स्व गणना करें और लोगों को भी प्रेरित करें।
कलेक्टर वसंत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित कर लें, आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में जनप्रतिधियों को आमंत्रित करें। विभागों द्वारा लिए गए आवेदन की पावती आवेदकों को अवश्य दिया जाए। कलेक्टर वसंत ने सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर निराकृत होने वाले पीजी पोर्टल के प्रकरणों को आज ही निराकृत करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि 15 दिवस से अधिक के प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, लंबित राजस्व प्रकरणों आदि की विस्तृत समीक्षा की तथा समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





