छत्तीसगढ़
शिक्षा की गुणवत्ता एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें: कलेक्टर नम्रता जैन
Shantanu Roy
24 July 2026 6:38 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में गत 22जुलाई को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन एवं विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, जिले के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करते हुए स्कूल त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जिन बच्चों की पढ़ाई के लिए आश्रम-छात्रावास की आवश्यकता हो, उन्हें स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कर शिक्षा से जोड़ा जाए।
कलेक्टर ने संकुल समन्वयकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल समन्वयकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यू-डाइस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों की प्रोफाइल अद्यतन करने एवं नवीन विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ओरछा विकासखंड के संकुल समन्वयकों की सराहना करते हुए उन्हें सभी विकासखंडों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्कूल त्यागी एवं अप्रवेशित बच्चे का शत-प्रतिशत विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए तथा इस संबंध में प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किया जाए कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं है। बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरण, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की।
ओरछा विकासखंड के निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गणवेश वितरण नहीं होने पर उन्होंने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं एबीआरसी को तत्काल गणवेश वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार के लिए नियमित शैक्षणिक समीक्षा, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति का सतत मूल्यांकन तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन आगामी समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों का सर्वांगीण विकास तथा शासन की सभी शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि दिलाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, जिले के समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





