छत्तीसगढ़
आश्रम छात्रावास के स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्णं कराना सूनिश्चित करें: कलेक्टर नम्रता जैन
Shantanu Roy
17 March 2026 7:22 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्णं कराने निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार के ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, एनिमिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जांच मिशन मोड़ से कराने तथा पोषण पुनार्वास केन्द्र में शतप्रतिशत हितग्राहियों को भर्ती कराने निर्देश दिए है।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे ग्रामों की सूची तैयार करने को कहा, जहां हर वर्ष जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है। इन ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर बोर खनन कार्य प्रारंभ करने, खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपूर्ण नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों से प्राप्त समस्याओं और मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम पंचायत झारावाही में स्कूल भवन एवं शौचालय निर्माण की स्वीकृति, हांदावाड़ा में नवनिर्मित पीडीएस गोदाम में राशन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ग्राम मोडमवाड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, तालाब खुदाई तथा सब्सिडी के नाम पर धोखाधड़ी कर लिए गए ऋण प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के लिए गोदाम सह कार्यालय निर्माण योजना 2022 के अंतर्गत भूमि आबंटन, हांदावाड़ा में नल-जल एवं सोलर लाइट व्यवस्था, राजस्व एवं वन अधिकार पट्टा से संबंधित सड़क निर्माण, पंचायती राज अधिनियम के तहत वसूली प्रकरण, आईटीआई बंगलापारा मार्ग को अंतागढ़ मुख्य मार्ग से जोड़ने, वार्ड क्रमांक 03 में जल निकासी हेतु आरसीसी नाला निर्माण, एजुकेशन हब तक पहुंच मार्ग विकसित करने तथा खाली भवनों को लीज पर देने जैसे मुद्दों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने ग्राम मालिंगनार में बिना सूचना भूमि माप-जोक किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। वहीं, घोटुल निर्माण हेतु सहयोग राशि, ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, आधार, राशन कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र में सुधार, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्कूल परिसरों में घेराबंदी, शौचालय निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं आंगनबाड़ी भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे सीसी रोड एवं पुल निर्माण, ग्राम आतरगांव में हैंडपंप स्थापना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आपूर्ति में आ रही समस्याएं, ग्राम करकानार एवं अन्य क्षेत्रों की समस्याएं, ग्राम पंचायत गुदाड़ी के आश्रित गांवों में सड़क एवं पुलिया निर्माण, ग्राम मटावण्ड में हैंडपंप खनन, ग्राम मोहनार की समस्याएं, गरदापाल से हड़ेली तक पहुंच मार्ग निर्माण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कृषि कार्यों के लिए विद्युत लाइन विस्तार, दूरस्थ ग्रामों में बीएसएनएल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने, विद्यालयों में आधार सुधार शिविर आयोजित करने, किसानों को कृषि उपकरणों पर अनुदान दिलाने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण करने निर्देश दिए है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल सोनपिपरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, नगरपालिका सीएमओ रामचंद्र यादव, जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ लोकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





