छत्तीसगढ़
सभी कार्यालयों में ई ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
24 March 2026 11:05 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है। और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प ळव्ज् पोर्टल में अपना पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स पूरा करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन कोर्स अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने ई ऑफिस के संचालन की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागों के अधिकारियों को ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों के घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त लाभ देने के भी निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है। इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है। उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





