छत्तीसगढ़
बुआ की डांट से भड़का, भतीजे ने मर्डर कर सोना बेचकर की पार्टी
jantaserishta.com
14 Feb 2025 9:10 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत को छुड़ाने के लिए फटकारने पर भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मृतिका के सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे की लत के चलते अक्सर घर में फटकार का सामना करता था. बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई. 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से मृतका के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.
हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया. माला बेचने से मिली रकम से उसने मोबाइल खरीदा और नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जप्त कर लिया है. तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





