छत्तीसगढ़

इंजीनियर चोरों से त्रस्त, कॉलोनी में रोजाना हो रही चोरी

Nilmani Pal
27 May 2024 1:16 AM GMT
इंजीनियर चोरों से त्रस्त, कॉलोनी में रोजाना हो रही चोरी
x
छग

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के इंदु इंपीरिया कालोनी में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार पार कर दिए। इंजीनियर ने इसकी शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम धमनी में रहने वाले प्रतीक शर्मा इंजीनियर हैं। वे इंदू इंपीरिया कालोनी में शोभित मिश्रा का मकान बनवा रहे हैं।

इंजीनियर ने बताया कि निर्माणीधन मकान में बिजली सप्लाई के लिए तार कनेक्शन करवा लिया था। इस बीच उन्होंने फाल सिलिंग का काम भी करवा लिया। चोरों ने 22 से 25 मई के बीच निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार पार कर दिए। इसके कारण उन्हें अब नए तार लगवाने के लिए फिर से फाल सिलिंग कराना पड़ेगा। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

इंजीनियर ने बताया कि कालोनी में चोरों का आतंक है। आए दिन निर्माणाधीन मकानों से चोरी हो रही है। इसके साथ ही आसपास के सूने मकानों को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कई मामले सामने आने के बाद भी चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इसके बाद भी पुलिस की नियमित गश्त नहीं हो पार रही है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है।


Next Story