छत्तीसगढ़

इंजीनियर के पिता की मौत, कार चालक ने कुचला

Nilmani Pal
8 Jun 2022 10:33 AM IST
इंजीनियर के पिता की मौत, कार चालक ने कुचला
x

सांकेतिक तस्वीर 

भिलाई/सुपेला। कार चालक की लापरवाही से इंजीनियर के पिता की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मैत्री विहार निवासी रणजीत शर्मा घर मे बैठकर अखबार पढ़े रहे थे तभी शाकिर अहमद ने अपनी कार को लापरवाही पूर्वक रिवर्स लेते हुये घर के मेन गेट को तोड़ते मकान के मुख्यद्वार पर बैठे रणजीत शर्मा को कुचल दिया। जिससे रणजीत शर्मा के चेहरे , सिर, कंधा और पेट में गंभीर चोट लगी. हादसे के बाद रणजीत शर्मा को गंभीर हालत में मित्तल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने चेक करने पर मृत घोषित किया। इंजीनियर धीरज शर्मा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Next Story